16 दिसंबर,2025 GSSS Dongari.
सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत बच्चों ने अपना पूरा योगदान देकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। स्वच्छता कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया और सभी बच्चों को उनके अभिभावकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए कहा गया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता की प्रति शपथ लेकर की गई। संस्था प्रधान श्रीमान पन्नालाल जी ने सभी बच्चों और अध्यापकों से स्वच्छता को लेकर संवाद किया तथा सरकार के दो साल पूर्ण होने के अवसर पे स्वच्छता अभियान का फैसला सरकार ने लिया उसकी सराहना की गई। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने सभी से स्वच्छता का वचन लिया और सभी को सफाई के लिए प्रेरित किया।
स्वच्छता अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी ने अपना पूरा सहयोग दिया।
सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पे होने वालेस्वच्छता कार्यक्रम में बच्चों ने विद्यालय परिसर और अपनी
कक्षाओं की सफाई की।इस कार्य में विद्यालय परिवार ने अपना
पूरा सहयोग दिया।




Comments
Post a Comment