युवा महोत्सव

 12, जनवरी 2026 राउमावि दौग़डी

अलवर जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दौगडी में आज युवा महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी छिपी प्रतिभाओं को मंच पर उतारा और पूरे स्कूल परिसर को रंगों, संगीत और उत्साह से भर दिया

विद्यालय परिवार का संदेश

प्रधानाचार्य श्री पन्ना लाल जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि -

“युवा महोत्सव सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारे बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ाव का प्रमाण है। आज के ये पल कल के भारत के मजबूत युवाओं की नींव रख रहे हैं।”

विद्यालय के बच्चों को अपने करियर को लेकर भी जागरूक किया । विद्यालय के अध्यापकों द्वारा बच्चों को अपने लक्ष्य की पूर्ति हेतु प्रेरित किया ताकि वो अपने जीवन में सफल हो सकें। इस प्रतिस्पर्धा के युग में जब इंसान की जगह मशीनें काम करने लगी है उस युग में आप अपनी जगह कैसे बना सकते है उसको लेकर भी अलग अलग अध्यापकों ने बच्चों को करियर से संबंधित विभिन्न विषयों के बारे में बताया।


   





आज का युवा महोत्सव न केवल यादगार रहा, बल्कि यह साबित भी कर गया कि हमारे युवा नई पीढ़ी सिर्फ सपने नहीं देखती, बल्कि उन्हें मंच पर साकार भी करती है।

अलवर के इस विद्यालय ने एक बार फिर दिखा दिया कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं, बल्कि संस्कृति, कला और टीमवर्क का भी उत्सव है।



Comments

Popular posts from this blog

जर्सी वितरण कार्यक्रम